Chowka road accident – चौका थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 33 पर चावलीबासा में मंगलवार को एक हृदय विदारक दृश्य देखने को मिली। सड़क दुर्घटना में एक वृद्धा की मौत हो गई। घटना की खबर आग की तरह फैली और देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे । ग्रामीणों की सुचना पर चौका थाना की पुलिस पहुंची और बृद्ध महिला का लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि रांची की ओर से जमशेदपुर की ओर जा रही एक टुरीस्ट बस ने सड़क पार कर रही वृद्धा को धक्का मार दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चौका पुलिस द्वारा बस को जप्त कर लिया गया। मृतका की पहचान चौका थाना क्षेत्र के टुईडूंगरी निवासी लगभग 75 वर्षीय कोंकी उरांव के रूप में हुई । बताया जा रहा है कि कोंकी उरांव की तबीयत खराब थी। वह अपनी इलाज कराने के लिए मंगलवार की सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चावलीबासा पहुंची थी।
अस्पताल से वह इलाज कराने के बाद दवा लेकर वापस घर लौट रही थी। इस दौरान सड़क पार करने के क्रम में एक टुरीस्ट बस के चपेट में आ गई।जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दवा सड़क पर ही बिखरे पड़े थे और उसके चलने का सहारा लाठी भी सड़क के बीच पड़ी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सोनु कुमार ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला अस्पताल भेज दिया गया है एवं बस को जप्त कर आगे की कार्रवाई किया जा रहा है।
Chowka road accident : इलाज करा कर सड़क पार कर रही अधेड़ महिला की सड़क हादसे में चली गई जान

AKM NEWS DESK is a dedicated team of journalists and writers committed to delivering accurate, timely, and insightful news coverage. With a focus on providing reliable information, we strive to keep you informed about the latest developments across the globe. Stay tuned for expert analysis, breaking news, and in-depth stories that matter.
Leave a review
Leave a review




