Bhimrao Ramji Ambedkar : भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आज भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता जे.बी. तुबिद ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉक्टर अंबेडकर सच्चे मायनों में भारत के रत्न थे। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा बनाए गए संविधान का पालन हर भारतवासी करता है और उस पर गर्व करता है। संविधान ने समाज के हर वर्ग, विशेषकर अंतिम व्यक्ति तक, को हक और अधिकार प्रदान किए हैं। उन्होंने कहा कि संविधान के तहत न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका कार्य करती हैं, जिससे नागरिकों के मौलिक अधिकार और कर्तव्यों का बोध होता है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा बनाए गए संविधान पर गर्व करते हुए, समाज सेवा में योगदान देना हमारे लिए गर्व की बात है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे, जिला महामंत्री प्रताप कटियार महतो, द्वारिका शर्मा, मनोज लेयांगि, अनंत सयनम, चंद्र मोहन तियू, पवन शर्मा, रूपा दास, प्रकाश महतो, कामेश्वर विश्वकर्मा और रानी बंदिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।