Marang Gomke Jaipal Singh Munda Tribute Rally (प्रकाश कुमार गुप्ता) : दिनांक 11 जनवरी को डांगोवापोसी स्थित बिरसा मुंडा चौक पर कलाईया, डांगोवापोसी और सारबिल गांव के समाजसेवियों और युवाओं द्वारा एक पॉकेट मीटिंग आयोजित की गई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जी के सम्मान में 26 जनवरी 2025 को जमशेदपुर स्थित बिस्टुपुर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग भाग लेंगे।
मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जी ने झारखंड के निर्माण की पहली आवाज उठाई थी और देशभर के आदिवासियों के लिए संविधान में विशेष कानून और व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराईं। उनके नेतृत्व में भारत ने 1928 के ओलंपिक हॉकी खेल में पहला स्वर्ण पदक जीता था।
समाजसेवियों ने बैठक में चर्चा की कि जमशेदपुर के बिस्टुपुर चौक को “मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा चौक” के नाम से नामित करने की मुहिम को तेज किया जाएगा। इस ऐतिहासिक दिन पर क्षेत्र के सभी लोग अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर इस पहल को सफल बनाएंगे।
बैठक में शामिल प्रमुख समाजसेवियों में क्रांति तिरिया, सूरज मुखी, ललित कुमार बोबोंगा, शिवचरण बानरा, मानसिंह बानरा, आनंद कारवा, बादल बेहरा, सनातन सिंकू, जुनास पुरती, और रोहित तिरिया शामिल रहे। साथ ही, अन्य बुद्धिजीवी और समाजसेवा में समर्पित लोग भी उपस्थित थे।
इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आने वाले दिनों में जागरूकता अभियान चलाने पर भी सहमति बनी।