MLA Purnima Sahu : झारखंड की राजधानी रांची के नगड़ी स्थित स्वर्णरेखा बैंक्वेट हॉल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने रविवार को संगठन महापर्व 2024 के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और नव-निर्वाचित विधायकों ने हिस्सा लिया।
कार्यशाला में प्रदेश प्रभारी श्री लक्ष्मीकांत बाजपेयी, प्रदेश सदस्यता प्रभारी श्रीमती दग्गुबाती पुरंदेश्वरी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री नगेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री रविंद्र राय और सदस्यता अभियान के संयोजक राकेश प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने भी कार्यशाला में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास साहू ने भी कार्यशाला में शिरकत की। उन्होंने पार्टी के सदस्यता अभियान को और मजबूत करने तथा संगठन के विस्तार पर जोर दिया। कार्यशाला में आगामी संगठनात्मक योजनाओं और रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रदेश प्रभारी श्री लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन महापर्व 2024 के अंतर्गत पार्टी का उद्देश्य है कि हर घर तक भारतीय जनता पार्टी का संदेश पहुंचे और पार्टी के सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाया जाए।
कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को नए तरीकों से सदस्यता अभियान को गति देने के सुझाव दिए गए। यह कार्यक्रम 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी की जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।