»Jagdish Sao
सरायकेला/Rani Sati Dadi Pran Pratistha : श्री राणी सती मार्ग सरायकेला में नवनिर्मित श्री राणी शक्ति दादी धाम के पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत शनिवार की शाम विग्रह का नगर भ्रमण कराया गया। श्री राणी शक्ति मंदिर ट्रस्ट सरायकेला के तत्वावधान प्राण प्रतिष्ठा समारोह के के चौथे दिन का शुभारंभ प्रातः देव पूजन से शुरू किया गया।

जिसके बाद दोपहर काल में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महा स्नान और हवन यज्ञ के कार्यक्रम किए गए। इसके बाद संध्या काल में आकर्षक सज्जा से युक्त रथ पर श्री राणी सती दादी के विग्रह का भव्य श्रृंगार कर विराजमान कराया गया। और श्री राणी सती दादी के जयकारे के साथ समूचा सरायकेला नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान श्री राणी सती दादी के भक्तों के साथ नगर भ्रमण के क्रम में ड्रोन से पुष्प वर्षा की गई।
जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। डीजे बैंड की धुन पर समूचा सरायकेला नगर क्षेत्र श्री राणी सती दादीमय बना रहा। नगर भ्रमण के दौरान भक्तों द्वारा जमकर आतिशबाजी की गई और पटाखे चलाए गए। साथ ही श्री राणी सती दादी से क्षेत्र, राज्य एवं देश की खुशी एवं समृद्धि के लिए भक्तों द्वारा मंगल प्रार्थना की गई।