Saraikela Bazaar Prabhat Pheri (Jagdish Sao) – नेताजी सुभाष चंद्र बोस का 128 वाँ जयंती छात्र संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन (ए.आई.डी.एस.ओ), युवा संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन (ए.आई.डी.वाई.ओ) व महिला संगठन ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन (ए.आई.एम.एस.एस) के संयुक्त आयोजन से सरायकेला बाजार मे संपन्न हुई। कार्यक्रम में सबसे पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन संघर्ष पर चर्चा किया गया व ततपश्चात प्रभात फेरी निकाला गया।

कार्यक्रम में युवा संगठन ए.आई.डी.वाई.ओ. के राज्य सचिव हाराधन महतो ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस आज़ादी आंदोलन के गैर समझौतावादी धारा के महान क्रांतिकारी थे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस तथा गैर समझौतावादी आजादी आंदोलन की धारा से जुड़े हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने न सिर्फ आजादी का सपना देखा बल्कि उन सभी प्रकार के शोषण जुल्म व अत्याचारों से मुक्ति के लिए संघर्ष भी किया। लेकिन जाहिर है कि आज भी हम ऐसी मुक्ति से कोसों दूर है।

छात्र संगठन ए.आई.डी.एस.ओ. के सरायकेला खरसवाँ जिला अध्यक्ष विशेश्वर महतो ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवन संघर्ष व वर्तमान सामाजिक परिस्थिति पर बातों को रखा. उन्होंने कहा कि नेताजी बोस ने जो एक शोषणहीन भारत का सपना देखा था वो आज भी अधूरा है। पुरे देश मे लोग अशिक्षा, बेरोजगारी, भुखमरी आदि समस्याओं से जूझ रहे है। नई शिक्षा नीति (NEP 2020) जैसे नीति लागू करके शिक्षा को बर्बाद किया जा रहा है, समाज मे नीति – नैतिकता मुल्यबोध का पतन हो रहा है। इसीलिए आज नेताजी बोस व तमाम क्रांतिकारीयों के संघर्ष व विचार को लोगों के बीच ले जाने की जरूरत है। व साथ ही इनसे सीख लेकर जनजीवन के समस्याओं के खिलाफ आंदोलन तेज करने की जरूरत है।
कार्यक्रम मे महिला संगठन के जिला सचिव संतोषी महतो, शिक्षक बोकेश्वर महतो, विवेक महतो, साहिल ओमंग, तनु, दशरथ, पूजा, पार्वती व अन्य छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।