Seraikela News – सरायकेला स्थित Saraswati Shishu Mandir उच्च विद्यालय सरायकेला के शांतिकुंज में मातृ सम्मेलन 5 जनवरी 2028 को आयोजित किया गया। सर्वप्रथम उक्त कार्यक्रम के लिए दुर्गावती ग्वालाजी को अध्यक्षा के रूप में चुना गया। अध्यक्षा महोदया, प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष रमानाथ आचार्य जी, सदस्य गुरुचरण महतो जी, प्रधानाचार्य पार्थ सारथी अचार्य जी और उप प्रधानाचार्य तुषारकांत पति जी दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किए। सामूहिक वंदना के उपरांत विद्यालय के बहनों के द्वारा माताओं के लिए स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
प्रधानाचार्य महोदय ने आगंतुक अतिथियों का परिचय प्रस्तुत किए। माताओं को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य महोदय ने कहा कि भैया बहनों के विकास में माताओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। भैया बहनों को हमें स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करने चाहिए। हम जैसा बर्ताव घर में करेंगे हमारे भैया बहन भी उसी का अनुकरण करेंगे। इसलिए विशेष रूप से माता का जिम्मेदारी सबसे ज्यादा होता है। भैया बहनों में समय पालन,अनुशासन, आपसी व्यवहार,खानपान आदि पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है।
आशा दीदी ने शिशु वाटिका के बारह आयामों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। शालिनी दीदी ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर माताओं के बिच शंख वादन, रंगोली और संगीत प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। हरेक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवम तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले माताओं को पुरस्कृत भी किया गया। माताओं ने प्रतियोगिता में बढ़ चढकर भाग लिए। माताओं को शिशु वाटिका का भ्रमण भी करवाया गया। विद्यालय प्रबंधकारिणि समिति के अध्यक्ष रमानाथ आचार्य जी ने भैया बहनों के विकास के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में माताओं को विस्तृत जानकारी प्रदान किए। अंत में शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।