Netaji Jayanti celebration 2025 (Jagdish Sao) : सरायकेला स्थित नृपराज जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ठ विद्यालय सरायकेला में गुरुवार को राष्ट्रनेता नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 128वीं जन्म जयंती जागरूकता पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या श्रीमती अंबिका प्रधान समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
प्रभारी प्राचार्या श्रीमती अंबिका प्रधान ने बताया कि नेताजी के जन्म तिथि पर पूरे देश में उत्साह के साथ राष्ट्रीय शौर्य सप्ताह मनाया जा रहा है। विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या अंबिका प्रधान ने बच्चों को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जीवनी व उनके पराक्रम से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि नेताजी का जीवन संघर्ष, साहस व देशभक्ति का प्रतीक माना जाता है। बताया कि आज हमें नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।