Anupam Laha District Topper – सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के इंटर कॉलेज तिरूलडीह के 12 वीं विज्ञान संकाय के छात्र ईचाडीह निवासी अनुपम लाहा 459नंबर लाकर जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कुसपुतुल निवासी दिपाली महतो 445 नंबर लाकर जिला में चौथा स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रौशन किया। इंटर कॉलेज तिरूलडीह के 12 वीं का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा।

विद्यालय के 12 वीं विज्ञान संकाय के अनुरूप लाहा अफसर बनना चाहता है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय माता अर्चना लाहा, पिता प्रनव चन्द्र लाहा एवं शिक्षकों को जाता है। उन्होंने कहा कि अफसर बनकर लोगों का सेवा करना चाहते हैं।विद्यालय के प्राचार्य उपेन चन्द्र महतो ने बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना की ।वहीं अभिभावकों ने भी बच्चों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार कर उज्वल भविष्य का कामना किया।





