Hind Ekta Social Organization Event Jamshedpur : श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगाँठ के शुभ अवसर पर हिंद एकता सामाजिक संस्था द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कदमा थाना गोलचक्कर पर 121 दीप प्रज्वलित किए गए और राहगीरों के बीच 11 किलो लड्डुओं का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिंद एकता सामाजिक संस्था के अध्यक्ष सिमरन भाटिया ने शिरकत की। उन्होंने इस आयोजन को धर्म और समाज की एकता का प्रतीक बताया। संस्था के अन्य सदस्यों, जिनमें अनुज चौधरी, रवि राव, कमल रजक, जगजीत सिंह, छोटू सिंह, हिना पटेल, अनिल, प्रदीप कुमार, दीपक कुमार, और छोटू उपाध्याय शामिल थे, ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्वलन कर भगवान श्रीराम के चरणों में अपनी आस्था व्यक्त की। लड्डुओं का वितरण करते हुए संस्था के सदस्यों ने श्री राम के आदर्शों को अपनाने और समाज में भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया।
हिंद एकता सामाजिक संस्था के इस आयोजन ने क्षेत्र में सांप्रदायिक सद्भाव और सामाजिक एकता की मिसाल पेश की। स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने इस कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम का समापन श्रीराम के जयघोष और एकता के संकल्प के साथ हुआ।