Ichagarh illegal opium cultivation destroyed – सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के बांदु पंचायत के उदल गांव के बीहड़ों में लगे अफीम की खेती को ईचागढ़ पुलिस द्वारा विनष्ट किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार को ईचागढ़ व तिरूलडीह थाना के संयुक्त पुलिस दल द्वारा करीब ढाई एकड़ जमीन पर लगे अफीम खेती को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट किया गया। वहीं ग्रामीणों को अफीम खेती से होने वाले परिणाम के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
किसानों को अफीम खेती के बदले दुसरा अनाज , सब्जी आदि का खेती को अपनाने का अपील किया गया। वहीं थाना प्रभारी बिक्रम आदित्य पांडे ने बताया कि जिला के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर करीब ढाई एकड़ जमीन पर लगे अफीम खेती को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट किया गया। उन्होंने कहा कि अफीम खेती करने वालों पर कठोर कार्रवाई किया जाएगा। मौके पर तिरूलडीह थाना प्रभारी आलम चांद महतो एवं सशस्त्र बल सामिल थे।