Relief from increasing cold | शहर की सामाजिक संस्था वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी ने जरूरतमंदों के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए बीती रात ठंड से ठिठुर रहे सैकड़ों लोगों को राहत दी। संस्था के युवाओं ने साकची, कदमा, सोनारी, बिस्टुपुर, जुगसलाई, सिदगोड़ा, टेल्को, मानगो, डिमना, स्टेशन, परसुडीह और बारीडीह समेत शहर के विभिन्न इलाकों में फुटपाथ और सड़कों पर रहने वाले असहाय लोगों को कंबल और स्वेटर वितरित किए।

इस अभियान के दौरान ठंड में कांप रहे वृद्ध, महिलाएं और बच्चे कंबल पाकर बेहद खुश नजर आए। संस्था के संस्थापक हरि सिंह ने बताया कि कड़ाके की ठंड के कारण हर साल कई बेघर लोग अपनी जान गंवा देते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए संस्था ने यह अभियान शुरू किया है, जो आगे भी जारी रहेगा। हरि सिंह ने यह भी बताया कि उनकी कोशिश है कि इस साल ठंड के कारण कोई भी व्यक्ति अपनी जान न गंवाए।
इस नेक कार्य में संस्था के सदस्य हरि सिंह राजपूत, मोहन, अजय, गगनदीप, विवेक, अमन, रौनक, अभिषेक, आलोक, संदीप, आशीष, उपेंद्र, हैप्पी, बिवास, राहुल, महेश, रौशन, बबलू, विकास और कई अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।
संस्था की इस पहल से जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान आई और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत हुआ।