Ichagarh MLA Sabita Mahto – सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विधायक सविता महतो ने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर प्रखंड क्षेत्र में कंबल वितरण का शुभारंभ किया। समाजिक सुरक्षा कल्याण विभाग झारखंड सरकार कि ओर से ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है। सभी पंचायतों में जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर कंबल का वितरण किया जाएगा,जिसका प्रखंड क्षेत्र में विधायक द्वारा कंबल वितरण कर शुभारंभ किया गया।

वहीं विधायक सविता महतो ने कहा कि ठंड से बचाने के लिए बुड़े , बुजुर्गों व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज शुभारंभ किया गया और सभी पंचायतों में पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से ज़रूरतमंद लोगों को कंबल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा हर तबके के कल्याण के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने बुड़े, बुजुर्ग और असहाय लोगों को ठंड से बचाव करने का अपील किया।
उन्होंने कहा कि जानकारी और जागरूकता के अभाव में भी लोग सरकारी योजनाओं का लाभ से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार असहाय व जरूरतमंद लोगों के लिए कंबल, धोती साड़ी योजना, विधवा,वृद्धा पेंशन जैसे कई योजनाएं चला रही है। लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एकता वर्मा, अंचलाधिकारी दीपक प्रसाद, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, सचिव अभय यादव, सपन कुमार आदित्यदेव,पशुपति बागची आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।