Ichagarh Power Cut : ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में शाम होते ही आंधी तुफान और गर्जन के साथ बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बुधवार से लगातार चार दिनों से बिजली गुल है । मिलन चौक फीडर के मिलन चौक में लगातार बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। बिजली विभाग मौन है। शिकायत के बाद भी बिजली व्यवस्था सुधारने का नाम नहीं ले रहे हैं। टोल फ्री नम्बर पर भी शिकायत करते लोग थक चुके हैं।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि लगातार बिजली गुल होने के बावजूद भी बिजली विभाग मौन है। लोगों के घरों में पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। रात को लोग डीबरी जलाकर रहने को मजबुर है। लोगों का मोबाइल तक बिजली के अभाव में बंद हो गया है। दर्जनों कैफे, आनलाइन सुविधाएं बंद हो गया है। बच्चों का पढ़ाई भी बाधित हो गया है। लोग बिजली विभाग के टोल फ्री नम्बर , कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता को फ़ोन लगाकर थक चुके हैं, बिजली विभाग कुंभकर्ण की निंद में सो गए हैं।
लोग बिजली के अभाव में एक एक बुंद पानी के लिए तरस रहे हैं। मिलन चौक व्यवसायिक समिति के सचिव दिलीप कुमार दास ने बताया कि दुकानदारों को तीन हजार से पांच हजार तक महिने का बिल थमा दिया जाता है और जब बिजली उपलब्ध कराने का समय आता है तो बिजली विभाग मौन रहते हैं। चार दिनों से बिजली आपूर्ति बंद रहने से जनजीवन ठहर सा गया है। उन्होंने कहा कि यहां तो राम भरोसे सब हो रहा है। उन्होंने कहा कि जीएम एवं उपायुक्त को बिजली विभाग का मनमानी का शिकायत किया जाएगा।





